Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडटनकपुर पूर्णागिरी मार्ग पर मैक्स जीप ने कार को मारी जोरदार टक्कर,...

टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग पर मैक्स जीप ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की हुई मौके पर मौत, पांच अन्य हुए घायल

टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर बीती देर रात एक सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज मैक्स ने खड़ी कार को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गेंडाखाली के समीप टनकपुर से आ रही एक मैक्स जीप ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार के पीछे खड़े पांच युवक घायल हो गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में मैक्स जीप चालक भी घायल हो गया. पुलिस के अनुसार हादसे में निर्मल सिंह (25 वर्षीय) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी कार्की फार्म टनकपुर की दर्दनाक मौत हो गयी.

RELATED ARTICLES

Most Popular