Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडनए पार्किंग स्थल जल्द होंगे तैयार, 1082 वाहनों को मिलेगी सुविधा

नए पार्किंग स्थल जल्द होंगे तैयार, 1082 वाहनों को मिलेगी सुविधा

आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम

यात्रा सीजन से पहले जाम से राहत की तैयारी, पार्किंग निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग सुविधाएं विकसित कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 11 स्थानों पर पार्किंग निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिन्हें इसी वित्तीय वर्ष में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन पार्किंग स्थलों पर 1082 वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवास विभाग ने विकास प्राधिकरणों के माध्यम से पार्किंग निर्माण की व्यापक योजना तैयार की। इसके तहत 195 स्थानों से प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें सरफेस, मल्टीलेवल और टनल पार्किंग शामिल हैं। इनमें से 114 परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत कर बजट जारी किया जा चुका है।

प्रथम चरण में 54 स्थानों पर 3244 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से 11 अन्य स्थानों पर 359 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण कर रहे हैं।

आवास सचिव आर. राजेश कुमार ने सभी विकास प्राधिकरणों को पार्किंग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन से पहले सभी पार्किंग स्थलों पर शौचालय, प्रकाश और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उत्तराखंड में प्रतिवर्ष करोड़ों लोग तीर्थाटन, पयर्टन के लिए पहुंच रहे हैं। सड़कों का नेटवर्क अच्छा होने से अब बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से आते हैं, इस कारण यातायात जाम की समस्या होने की स्वाभाविक है। इसी समस्या को देखते हुए, बीते चार सालों में विभिन्न स्थानों पर करीब छह वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है। जिसमें से कुछ पर काम पूरा भी हो चुका है। इससे यातायात जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

Most Popular