Monday, February 23, 2026
Homeउत्तराखंडअराजकता फैलाने वालों को दून पुलिस कप्तान का कडा संदेश, नहीं बख्शा...

अराजकता फैलाने वालों को दून पुलिस कप्तान का कडा संदेश, नहीं बख्शा जायेगा कोई भी अपराधी

वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: आशारोड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट और हंगामा करने के मामले में क्लेमेंटाउन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अराजकता फैलाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज रविंद्र कुमार बेडवाल ने 21 फरवरी 2026 को थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर देकर बताया कि वैभव गौड़ और सावेज शाह ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की, मारपीट और गाली-गलौज की तथा राजकीय कार्य में बाधा डाली। आरोपियों ने कार्यालय परिसर में खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया।

तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 16/2026, धारा 115(2), 121(1), 132, 221, 324(4), 351(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्लेमेंटाउन पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 22 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद सिंह गौड़, निवासी चोला चंद्रमणि, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष।
सावेज शाह पुत्र अकरम शाह, निवासी माजरा, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष।

RELATED ARTICLES

Most Popular