Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तराखंडराजभवन दून व नैनीताल का बदला गया नाम, अब ‘‘लोक भवन’’ कहिएगा

राजभवन दून व नैनीताल का बदला गया नाम, अब ‘‘लोक भवन’’ कहिएगा

– Advertisement –

देहरादून: राजभवन देहरादून तथा राजभवन नैनीताल को अब ‘‘लोक भवन’’ के नाम से जाना जाएगा। सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्यपाल की स्वीकृति के क्रम में राजभवन देहरादून तथा राजभवन नैनीताल का नाम आधिकारिक रूप से ‘‘लोक भवन’’ किया गया है।

दरअसल, 25 नवंबर 2025 को जारी गृह मंत्रालय भारत सरकार के पत्र संख्या के तहत और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह की स्वीकृति के बाद देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन (Raj Bhavan) का नाम आधिकारिक रूप से लोक भवन (Lok Bhavan) कर दिया गया है. अब राजभवन उत्तराखंड (Raj Bhavan Uttarakhand) को अब से लोकभवन उत्तराखंड (Lok Bhavan Uttarakhand) कहा जाएगा. राज्यपाल सचिव रविनाथ रमन की ओर से अधिसूचना जारी किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular