Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंड32 शिक्षकों को एलटी पद पर पदोन्नति

32 शिक्षकों को एलटी पद पर पदोन्नति

संगीत, कला, गृह विज्ञान व शारीरिक शिक्षा में TET की अनिवार्यता नहीं

देहरादून: प्राथमिक प्रधानाध्यापक एवं जूनियर असिस्टेंट शिक्षकों को 30 प्रतिशत कोटा के तहत एलटी (सहायक अध्यापक) पद पर पदोन्नत किया गया है। इस क्रम में कुल 32 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

पदोन्नति प्राप्त शिक्षक संगीत, कला, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषयों से संबंधित हैं। इन विषयों में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य न होने के कारण पात्र शिक्षकों को नियमानुसार पदोन्नति प्रदान की गई है।

शिक्षा विभाग की अपर निदेशक कंचन देवराड़ी ने बताया कि यह प्रक्रिया तय नियमों के तहत संपन्न की गई है, जिससे लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular