Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडसाल के पहले दिन आईएएस अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी

साल के पहले दिन आईएएस अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी

देखें सूची, हाल ही में सचिव पर प्रोन्नत आईएएस अफसरों को मिले महकमे

आइएएस लालरिन लियना फैनई से प्रमुख सचिव अल्‍पसंख्‍यक विभाग का दायित्‍व हटा लिया गया है। हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्‍व एवं संस्‍कृति व महानिदेश संस्‍कृति का दायित्व हटा लिया गया है। सी रविशंकर के पास से अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्‍त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग हटाकर सचिव कौशल विकास एवं सोवायोजन विभाग का दायित्‍व दिया गया है।

 

 

युगल किशोर पंत से अपर सचिव पंचायती राज हटाकर सचिव धर्मस्‍व एवं संस्‍कृत‍ि का दायित्‍व दिया गया है। रणवीर सिंह चौहान के पास अपर सचिव गन्‍ना, चीनी हटाकर सचिव गन्‍ना, चीनी का दायित्‍व दिया गया है। धीराज सिंह गर्ब्‍याल के पास से अपर सचिव लोक निर्माण, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण हटाकर सचिव अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग का पदभार दिया गया हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular