Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखंडएसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं...

एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्य बाजारों/ चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के दिये निर्देश

शाम के समय सभी थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से पैदल गस्त करने के दिए निर्देश

मुख्य बाजारों व फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाने के दिये निर्देश

मुख्य बाजार/ फुटपाथों पर बेतरतीब रूप से वाहन खड़ा कर लोगो का आवागमन बाधित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश

देहरादून: आज एसएसपी देहरादून द्वारा घंटा घर, पलटन बाजार व आसपास का क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर पुलिस/ यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को शहर के सभी चौराहों, मुख्य बाजारों तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों/ चौकी प्रभारियों को पीक ऑवर्स के दौरान अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहों/ बाजारों/ भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर स्वयं उपस्थित/भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों/ भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर शाम के समय नियमित रूप से पैदल गस्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त मुख्य बाजारों/मार्गो/ फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु नगर निगम की टीम के साथ समन्वय स्थापित करने तथा अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही बाज़ारो व मुख्य मार्गो पर बेतरतीब रूप से वाहनों को खड़ा कर लोगों का आवागमन बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular